हिमाचल हॉकी के नए प्रदेशाध्यक्ष बने अनुराग ठाकुर
हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन के बाद अब सांसद अनुराग ठाकुर के हाथ में हिमाचल हॉकी संघ की कमान आ गई है। ऊना में हुए चुनाव में अनुराग को सर्वसम्मति से हॉकी संघ का प्रदेशाध्यक्ष चुना गया है। पहले इस पद पर कांग्रेस की पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स थीं। रमेश पठानिया को महासचिव, राजा मल्होत्रा को कोषाध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश भंडारी, डॉ. राजेश शर्मा, सुमन पुरी, राजेश ठाकुर को बनाया गया। सहसचिव के पद पर ऊषा वारोवालिया और सुनीता ठाकुर को चुना गया। बता दें कि अनुराग इससे पूर्व हिमाचल हॉकी संघ के महासचिव थे। चुनाव अधिकारी राजेश भंडारी की देखरेख में संघ का गठन हुआ। सदस्यों ने कहा कि जिस प्रकार हिमाचल में क्रिकेट खेल को अंतरराष्ट्रीय पहचान अनुराग ठाकुर ने दी है। उसी प्रकार आने वाले समय में हॉकी भी नई बुलंदियों को छुएगा।