काम दिलाने के बहाने महिला को ले गए साथ, फिर किया सामूहिक दुष्कर्म
राजस्थान में मजदूर महिला के साथ काम दिलाने के बहाने सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं दुष्कर्म बाद आरोपियों ने पीड़ित को पैसे देकर चुप करवाने की कोशिश की। लेकिन महिला ने वापस आकर पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार एक महिला काम की तलाश में प्रताप नगर बस स्टैंड के पास बैठी हुई थी। यहां पर रोजाना सुबह मजदूर काम की तलाश में बैठे रहते हैं और जिन लोगों को काम करवाना होता है, वे अपनी गाड़ियों से मजदूरों को काम के लिए ले जाते हैं। वहां राधेश्याम नाम का व्यक्ति मजदूर महिला को शलगामपुरा गांव में काम करवाने के बहाने अपने साथ ले गया और वहां पर मजदूर महिला के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई की। आरोपियों ने बलात्कार करने के बाद महिला को पैसे देकर चुप करवाने की भी कोशिश की। महिला ने अपने घर वापस आने के बाद शिवदासपुरा थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
अन्य ख़बरें
- अग्रणी सामाजिक संस्था असहाय सेवा समिति के सौजन्य से जरूरतमंद परिवारों के करीब 47 बच्चों को गर्म स्वेटर वांटे
- बस स्टैंड में दस ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार
- चार्जिंग के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करना पड़ा भारी, 28-वर्षीय शख्स की मौत
- NIT हमीरपुर में प्रोफेसर सहित 76 पदों पर वैकेंसी, ऐसें करे आवेदन
- हिमाचल: घर से अचानक गायब हुई 23 वर्षीय युवती, तलाश में जुटी पुलिस
- स्कूल जा रही अध्यापिका पर रंगड़ों ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती
- हिमाचल के CRPF जवान की असम में गोली लगने से मौत
- हिमाचल: शादी के अगले दिन ही नई नबेली दुल्हन हुई प्रेमी संग फुर्र
- रोहतांग टनल में सीलिंग का काम करते वक्त गिरा मजदूर, मौत
- भीषण सड़क हादसा: 9 लोगों की मौत, 30 ज्यादा लोग घायल